फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   basic education department formed whatsapp group at block level in auraiya

औरैयाः बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
basic education department formed whatsapp group at block level in auraiya
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद मिशन कायाकल्प को गति प्रदान करने के साथ विद्यालयों के कमियों को ग्रुप पर डाला जाएगा, ताकि उन कमियों को दूर किया जा सके। इसमें ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर परियोजना से जुड़े एक सदस्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए शासन एक के बाद एक नई व्यवस्था देने में जुटा है। शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने डीएम अभिषेक सिंह और बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह को पत्र भेजकर ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसमें जिले के 1516 प्राथमिक विद्यालयों के हेड मास्टर, ब्लॉक के एआरपी, एसआरजी, बीईओ, बीएसए व राज्य सूचना का एक प्रतिनिधि को इस व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया जाएगा। बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि शासन के व्हाट्सएप ग्रुप ब्लॉक स्तर पर बनाने के निर्देश मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, बिधूना, एरवाकटरा व सहार के ग्रुप तैयार करा लिए गए हैं। इस मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में चल रहे मिशन कायाकल्प को गति प्रदान करना है। इसके अलावा विद्यालय में यदि निर्माण संबंधी कार्य अधूरा पड़ा है, तो ग्रुप के माध्यम से ब्लॉक से लेकर शासन तक इसकी सूचना पहुंचेगी और उन कमियों को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed