{"_id":"580e50f24f1c1b3924bc2739","slug":"barn-fire-half-a-dozen-farmers-grow-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान में लगी आग आधा दर्जन किसानों की फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान में लगी आग आधा दर्जन किसानों की फसल राख
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते फायर बिग्रेड कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रेसर से कटने के लिये खलिहान में रखी फसल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते विकराल हुई आग ने किसानों की फसलें जलाकर राख कर दी। सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया मगर किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी थीं। फसल जलने से अब किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत गांव अनंतराम में हाइवे किनारे के खेतों के बीच फ सल रखने के लिये अनिल कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी अनंतराम का एक खलिहान बना हुआ है। जिसमें गांव के कई लोगों की बाजरा और उर्द की फ सलें थ्रेसर से कटने के लिये रखी हुईं थीं। सोमवार की दोपहर अचानक फ सल में आग लग गई। आग ने फ सल को अपनी चपेट में लेते हुये वहां खड़े थ्रेसर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख किसान दौड़े। गांव में हाहाकार मच गया। सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक किसानों की फसलें जलकर राख हो गईं थीं। मौके पर पहुंचे लेखपाल जसवंत सिंह ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका।
विज्ञापन
इनकी फसलें जलकर हुई राख
खलिहान में गांव के अमरूद्दीन, सत्तार, शकील, आजाद, हनीफ , मुहम्मद हुसेन व अनिल कुमार की फसलें कटने को रखी थीं। इन किसानों की पूरी फसल जलकर राख हो गई है। इन किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। नुकसान के आंकलन के आधार पर किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जायेगी। - एसडीएम अमित राठौर