फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bank service center fraud case

-बैंक सेवा सेंटर में धोखाधड़ी का मामला-----

Tue, 26 Apr 2016 11:52 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 26 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bank service center fraud case
बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एरवाकटरा के उमरेड़ी गांव के सेंट्रल बैंक सेवा केंद्र के खातेदारों से धोखाधड़ी की जांच में कई राज खुलते नजर आ रहे हैं। पूरे मामले की प्रथम चरण की जांच के बाद दूसरे बैंक सेवा सेंटरों पर ऐसी धोखाधड़ी किए जाने के संकेत मिल रहे हैं। जांच का दायरा बढ़ने के साथ सच सामने आने पर कई और नटवरलाल सामने आ सकते हैं। उमरेड़ी केंद्र की जांच से अन्य बैंक सेवा सेंटरों में खलबली मची है।
विज्ञापन


उमरेड़ी गांव के बैंक सेवा केंद्र के खातोंदारों को गुमराह कर खातों से निकाले गए सरकारी के मामले में जांच में अब पीड़ित 90 खातेदारों की संख्या बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही बैंक सेवा केंद्रों के माध्यम से सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में अन्य बैंक सेवा केंद्रों की पारदर्शिता पर आंच आने लगी है। नाम न छापने की शर्त पर एक बैंक अधिकारी का कहना है कि यह तो शुरुआत है, गंभीरता से जांच की जाए तो न केवल धोखाधड़ी के नए मामले निकल सकते हैं बल्कि इसमें संलिप्त नटवरलालों की संख्या भी बढ़ सकती है। सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है। दोषियों के चिंहीकरण के बाद उन पर कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


क्या है बैंक सेवा सेंटर
जिले में उमरेड़ी गांव का सेंटर बंद करा दिए जाने के बाद अब 172 सेवा केंद्र संचालित हैं। इनमें सेंट्रल बैंक के 70, ग्रामीण बैंक के 78 के अलावा इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईडीबीआई बैंक सहित अन्य बैंकों के 24 केंद्रों पर 1.5 लाख खातेदार जुड़े हैं। इन सेवा सेंटरों पर भी अन्य बैंक शाखाओं की तरह ही बैंकिंग काम किया जाता है। रिजर्व बैंक की गाइड लाइन में इन सेवा सेंटरों का संचालन संचालक के माध्यम से कराए जाने का प्रावधान है। सेवा सेंटरों से अधिक से अधिक गांव के लोग जुड़ें। इसके लिए गाइड लाइन में संचालक नामित करने में स्थानीय व्यक्ति को वरीयता दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed