{"_id":"650bcb681762c3073a0a7d84","slug":"bank-employee-assaulted-accused-of-robbery-of-rs-2-lakh-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3156-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बैंक कर्मी के साथ मारपीट, दो लाख की लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बैंक कर्मी के साथ मारपीट, दो लाख की लूट का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर पसुआ पुल के पास रास्ता पूछने के दौरान हुई बहस में दो युवकों ने बैंक कर्मी के साथ मारपीट कर दी। बैंक कर्मी ने दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिधूना नगर के सूरजपुर मोहल्ला निवासी उदय प्रताप सिंह भदौरिया ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह फिनो बैंक का कर्मचारी है। बुधवार को वह बेला व बिधूना क्षेत्र से दो लाख रुपये की वसूली कर शाहूपुर में बैंक के अधिकारी के पास जमा करने जा रहा था। दोपहर तीन बजे के करीब अछल्दा-बिधूना मार्ग पर पसुआ पुल के पहुंचने पर उसने पास बैठे दो युवकों से शाहूपुर जाने का रास्ता पूछा। इसपर दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह एक युवक को मौके से पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बैंक कर्मी के साथ मारपीट की घटना हुई है, लूट की बात गलत है। जांच में बैंक कर्मी के साथ लूट होने के साक्ष्य मिलते हैं तो लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।