फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bank

लोन न चुकाने पर दो सौ खाते लॉक

Tue, 07 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bank
कंचौसी (औरैया)। विभिन्न योजनाओं के तहत लिया गया ऋण समय से न चुकाने पर यहां की सेंट्रल बैंक की शाखा ने तकरीबन दो सौ खाते लॉक कर दिए। इससे खाताधारक परेशान हैं। ऋण की समय से अदायगी न करने में जिनके खाते लॉक किए गए हैं, उनमें अधिकांश किसान हैं। मंगलवार को बैंक की शाखा के बाहर खाता लॉक होने से परेशान किसानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के चलते तीन महीने से सीमांत, लघु सीमांत और छोटे किसानों के सामने आर्थिक संकट है। खेती के लिए बीज, खाद, जुताई व बुवाई के लिए भी पैसा जुटा पाना मुश्किल हो रहा है। किसानों को सब्जी, तरबूज व खरबूजा की फसल में भी घाटा हुआ है। किसानों का कहना है कि ऐसे में खेती किसानी व अन्य योजनाओं के तहत लिया गया ऋण समय से अदा करने में अड़चन आई है। कर्ज समय से न लौटाने पर ब्याज अधिक होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का तीन किस्तों में मिला छह हजार रुपये बैंक अधिकारियों ने लोन खाते में जमा कर दिया। वहीं, कुछ के खातों से निकासी बंद कर दी। इसमें कुछ स्वयं सहायता समूह से जुड़े बकाया खातेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

किसान प्रदीप कुमार, मुकुट सिंह, बेचे लाल, राम प्रकाश, श्याम सिंह, दिनेश कुमार, प्रेम शंकर, हरी बाबू, राम मिलन, राकेश कुमार व छुन्नी बाबू आदि का कहना है कि उनके केसीसी खाते में ऋण बकाया होने के कारण पीएम सम्मान राशि की निकासी बकाया में जमा कर दी गई है। अब मनरेगा में मजदूरी कर रहे हैं। वह भी खाते से मिलती है, उसे भी रोक कर बैंक लोन में जमा हो जाता है। इससे अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सेंट्रल बैंक के प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि किसानों ने जमीन के साथ अन्य योजनाओं से लिया ऋण जमा नहीं किया है। बहुत से खाते लॉक हो गए हैं। पैसे जमा न करने पर लगभग दो सौ खाते बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed