फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ban on heavy vehicles will increase prices of construction materials

Auraiya News: भारी वाहनों पर रोक से बढ़ेगी निर्माण सामग्री की कीमतें

Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles will increase prices of construction materials
औरैया। एक बार फिर से यमुना नदी पुल पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इससे भारी माल वाहकों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर आना-जाना होगा। इससे निर्माण सामग्री के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन

एक ओर भारी माल वाहक वाहनों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर पड़ेगा। वहीं टोल टैक्स भी लगेगा। इससे प्रति चक्कर में ट्रांसपोर्ट पर तकरीबन तीन हजार का अतिरिक्त खर्चा बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इसका सीधा असर निर्माण सामग्री पर पड़ेगा। सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने जालौन रोड स्थित कार्यालय पर बैठक भी की। जिसमें मानक के दायरे में गिट्टी, मौरंग से लेकर बालू व अन्य सामग्री भी आने पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन से वाहनों की रोक लगाने पर पुन: विचार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


---------



यमुना नदी पुल से भारी माल वाहनों की रोक से एक्सप्रेसवे ही एक मात्र विकल्प बचेगा। ऐसे में तीन हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। चक्कर के साथ ही टोल फीस लगेगी। ऐसे में मौरंग, गिट्टी व बालू के भाव बढ़ेंगे। आम जनमानस को महंगाई झेलनी पड़ेगी।-चंद्रनील शुक्ला, ट्रांसपोर्ट वेलफेयर ट्रक एसोसिएशन जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले दिनों पुल की मरम्मत हुई। ऐसे में क्षतिग्रस्त होने की संभावना अपने आप में सवाल खड़े कर रही है। कहीं माल वाहकों को जबरन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकालने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन को इस नियम को लागू करने से पहले हर बिंदु पर विचार करना चाहिए था। -अमित चौबे, ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed