{"_id":"e3c6f72a9f09f8521d632c467015404a","slug":"ban-and-gracefully-jubilee-was-celebrated-on-bamashah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन बान और शान से मनाई गई भामाशाह जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन बान और शान से मनाई गई भामाशाह जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानवीर शिरोमणि भामाशाह जयंती पर वैश्य एकता परिषद की युवा एवं मुख्य इकाई ने वाहन जुलूस निकाला। सैकड़ों दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर सवार युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
समापन पर दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि गीता गुप्ता ने नगर पंचायत दिबियापुर चेयरपर्सन शीला गुप्ता, अछल्दा चेयरमैन राजेश पोरवाल, डा. हरीबाबू गुप्ता, परिषद के प्रदेश महासचिव डा. मनोज पोरवाल, राकेश गुप्ता चुन्नू, पूर्व प्रधानाचार्य रामशंकर गुप्ता. कृष्णलाल अग्रवाल, डा. कपिल गुप्ता, रवींद्र पोरवाल, उमेश पोरवाल राना आदि की मौजूदगी में झंडी दिखाई।
विज्ञापन
दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों का काफिला नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ असेनी पहुंचा। असेनी से एनटीपीसी बाईपास होते हुए ककराही बाजार के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरा। जुलूस का समापन डा.सरस्वती विद्या रिसोर्ट पर भामाशाह जयंती समारोह के रुप में हुआ।
वक्ताओं ने यहां दानवीर भामाशाह के जीवनी, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजन को सफल बनाने वाली परिषद की युवा इकाई एवं मुख्य इकाई के साथ अछल्दा, कंचौसी एवं असेनी के लोगों को सम्मानित किया गया।
पदाधिकारियों ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर प्रदेश एवं केंद्र सरकार से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा किए जाने की मांग की।
साथ ही आगामी 5 जुलाई को नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरुप अग्रवाल, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष शीला गुप्ता की मौजूदगी में होने वाले वैश्य महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सुखलाल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, राकेश भारतीय, अरविंद पोरवाल, अजय पैराडाइज, नवीन पोरवाल, शेखर गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, अविनाश पोरवाल, मनीष गुप्ता, रिक्की पोरवाल, जतिन गुप्ता, ईशू विश्नोई, आनंद पोरवाल, रिषी पोरवाल, कन्हैया पोरवाल, उत्तम पोरवाल, संजीव गुप्ता गट्टे, प्रशांत गोलू पोरवाल, मुकेश पोरवाल, राजेश पोरवाल, श्यामबाबू गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जुलूस का कई स्थानों पर हुआ जोशीला स्वागत - दिबियापुर ( औरैया )। दिबियापुर नगर में निकाले गए जुलूस का कई स्थानों पर जोशीला स्वागत किया गया। भगवतीगंज में परिषद के वरिष्ठ मंत्री नवीन पोरवाल के आवास से पुष्पवर्षा की गई।
असेनी में नगर अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे वैश्य नेताओं का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों को जलपान कराया। नहर बाजार में भी जलपान की व्यवस्था की गई थी। थाने के सामने विनोद पोरवाल एवं औरैया रोड पर राजू पोरवाल हलवाई के दरवाजे पर जलपान कराया गया।
वाहन जुलूस से बने जाम के हालात - दिबियापुर ( औरैया )। दानवीर भामाशाह की जयंती पर वैश्य एकता परिषद ने सैकड़ों की संख्या में वाहनों का जुलूस निकालकर अपनी एकजुटता एवं ताकत का अहसास कराया।
इस दौरान कई बार जाम की स्थिति बनी। नहर बाजार, ककराही बाजार स्टेशन रोड, भगवतीगंज स्टेशन रोड आदि स्थानों पर वाहन रेंगकर चलते दिखाई दिए। युवा अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता का कहना है कि एकजुटता के प्रदर्शन से वैश्य समुदाय में नया जोश आया है।