{"_id":"606ca59b8ebc3e8c942f1b93","slug":"bada-caught-fire-9-goats-died-auraiya-news-knp6219589163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़े में लगी आग नौ बकरियां और नकदी जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़े में लगी आग नौ बकरियां और नकदी जल कर राख
विज्ञापन
आग के बाद जले पड़ी बकरियां व सामान
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला(औरैया)। भदौरा ग्राम पंचायत के मजरा झबरा में मंगलवार सुबह किसान के बाड़े में आग लग गई। इसमें बाड़े में रखा सामान, 20 हजार रुपये जल गए और नौ बकरियां जलकर मर गईं। आग बुझाने में दो ग्रामीण झुलस गए। सूचना पर पहुंचे तहसील कर्मियों ने नुकसान का आकलन किया है।
झबरा निवासी किसान कप्तान सिंह ने बताया कि उसने घर के सामने जानवरों को बांधने और घर का सामान रखने के लिए बाड़ा बनाया था। सोमवार रात बाड़े में 19 बकरियां, एक गाय और दो भैंसें बंधी थीं। मंगलवार सुबह वह सफाई कर रहा था, इस बीच बाड़े में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इस बीच नौ बकरियां जलकर मर गईं।
बाड़े में रखा सामान और 20 हजार रुपये भी जल गए। पड़ोसी की एक गाय, दो भैंसें भी झुलस गईं। आग बुझाने में पड़ोसी कश्मीर सिंह व राजेश झुलस गए हैं। लेखपाल सियाराम वर्मा ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आकलन कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट तहसील भेजी जाएगी। जल्द पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर पर दी थी। कई बार फोन किए लेकिन तीन घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। इसके बाद किसी तरह लोगों ने आग बुझाई।