Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Baba Bholenath will be seen in Devkali temple from four o'clock

Auraiya News: देवकली मंदिर में चार बजे से होंगे बाबा भोलेनाथ के दर्शन

Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Baba Bholenath will be seen in Devkali temple from four o'clock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सावन मास की आज से शुरूआत होने जा रही है। ऐतिहासिक देवकली स्थित भोलेश्वर मंदिर में सावन के सोमवार को सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक व अन्य दिनों में सुबह पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगें। भक्तों को रुद्राभिषेक व भोलेनाथ के श्रंगार व पूजन के लिए आचार्य स्वयं लाने होंगे। सावन शुरू होने से पहले कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम कर लिए हैं।
पुलिस व प्रशासन की ओर से यहां बेरीकेडिंग व सीसीटीवी की व्यवस्था कर दी गई है। एक-एक कर श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। वाहनों को मंदिर से सटे खाली मैदान में पार्क किया जाएगा। मंदिर के महंत शिवजी दास ने बताया कि मंदिर के कपाट प्रत्येक सोमवार जहां सुबह चार बजे खुल जाया करेंगे, वहीं अन्य दिनों में सुबह पांच बजे। हवन के लिए परिसर में पंडाल की व्यवस्था की गई है। भीड़ ज्यादा होने की दशा की में रुद्राभिषेक नहीं हो सकेगा। इसके लिए भक्तों को इंतजार भी करना पड़ सकता है। पूजन सामग्री मंदिर के बाहर दुकानों पर उपलब्ध रहेगी। दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले महिला, पुरुष भक्तों की अलग अलग लाइनें होंगी।
विज्ञापन



-----------

सावन मेले को लेकर सज गई दुकानें
सोमवार को देवकली मंदिर को जाने वाले मार्ग पर दुकानों के सजने का काम शुरू हो गया। कई स्ट्रीट वेंडरों ने पूजन सामग्री से लेकर घरेलू उपयोग व बच्चों के खिलौनों की दुकान तैयार कर लीं। यहां प्रसाद के लिए दुकानें भी सजी। मिठाई से लेकर दूध, दही, लड्डू समेत पूजन सामग्री श्रद्धालुओं के लिए तैयार कर ली गई। यहां पहुंचे श्रद्धालु सोमवार को खरीददारी करते नजर आए। दूसरी ओर देर शाम गुरु पूर्णिमा को लेकर मंदिर में विशेष आरती व भंडारे का भी आयोजन किया गया। देर रात तक सैंकड़ों की संख्या में भक्त जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरुषोत्तम मास के चलते दो माह रहेगा सावन, वृत के लिए होंगे आठ सोमवार
देवकली मंदिर के महंत शिवजी दास ने बताया कि सावन मास को लेकर ज्यादातर तैयारी कर ली गई है। इस बार पुुरुषोत्तम मास के चलते सावन दो माह का रहेगा। आठ सोमवार वृत के लिए होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने की वजह से व्यवस्थाएं भी उसी तरह करनी होंगी। इसके लिए कमेटी की ओर से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

सावन के सोमवार
पहला सोमवार-10 जुलाई
दूसरा सोमवार-17 जुलाई
तीसरा सोमवार-24 जुलाई
चौथा सोमवार-31 जुलाई
पांचवा सोमवार-7 अगस्त
छठवां सोमवार-14 अगस्त
सातवां सोमवार-21 अगस्त
आठवां सोमवार-28 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article