फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BA student committed suicide by hanging herself

Auraiya News: बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 17 Aug 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
BA student committed suicide by hanging herself
फोटो-16एयूआरपी22- मृतका राखी की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
बिधूना। गांव भसोरा में गुरुवार देर रात बीए की छात्रा ने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव भसोरा निवासी उदय नारायण की 22 वर्षीय पुत्री राखी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार की रात वह घर की पहली मंजिल पर अपने कमरे में थी। वहां साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटककर उसने आत्महत्या कर ली। रात करीब एक बजे भाई गौरव किसी काम से ऊपर कमरे में पहुंचा। उसने देखा कि राखी साड़ी के फंदे लटकी हुई है।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि रात को राखी ने खाना बनाकर मां रामा देवी, भाई राजू, मनीष व सोनू को खिलाया था। इसके बाद वह कमरे में सोने चली गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन कुछ खास बता नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed