फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बिधूना कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने फांसी laगई

बिधूना कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही न ेफांसी लगाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने फांसी laगई
shalu - फोटो : AMAR UJALA
बिधूना। बिधूना कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने आज रात अज्ञात कारणों से फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार की सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली बिधूना में तैनात महिला सिपाही शालू गिरी (22) पुत्री गजेन्द्र गिरी जो भारतीय स्टेट बैंक के पीछे मोहल्ला किशोरगंज स्थित मकान में किराये पर रहती थी25 मई को रहने आई थी। 1/2 जून की रात्रि अज्ञात कारणों छत में लगे फंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब आज सुबह शालू गिरी को ड्यूटी आने के लिए किया गया फोन नहीं उठा, जिसके बाद उसे बुलाने को दूसरी महिला सिपाही को उसके घर भेजा गया, जिसने आवाज लगाने के बाद जंगले से झांककर देखा तो वह फंदे पर झूलती मिली। उक्त जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला मय फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ महिला सिपाही का शव नीचे उतार कर आत्महत्या के मामले की जांच में जुट गयी है, बताया कि मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति व अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित भी मौके पर पहुंच गये हैं। बताया गया कि महिला सिपाही जनपद बागपत के गांव लतीफपुर दत्त नगर थाना बलैइनी की रहने वाली है। वह 2019 बैच की महिला सिपाही है जिसकी 16 दिसम्बर 2019 को बिधूना कोतवाली में ज्वाइनिंग/पोस्टिंग हुई थी, जिसकी पिछली 26 अप्रैल 2020 को बागपत के ही रहने वाले राहुल गिरी के साथ शादी हुई थी जो एक षिक्षक है। शादी के बाद वह 05 मई को वापस कोतवाली आयी थी और 25 मई से मोहल्ला किषोरगंज में तरूण सिंह/वरूण सिंह के मकान के एक कमरे में किराये पर रहने लगी थी, जिसमें पब्लिक डिग्री कालेज बिधूना के निदेशक मनोज कुमार सिंह चैहान पहले से ही किराये पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed