{"_id":"a47dbd84ba8ffc352e7509037c87e2ee","slug":"awareness-rally-held-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के विरोध में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के विरोध में निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान भारत के बैनर तले शहर में आरक्षण के विरोध में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर भारी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर वर्तमान आरक्षण नीति में बदलाव की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से तत्काल इस पर कदम उठाए जाने की अपील की।
विज्ञापन
संस्थान के नेतृत्व में रविवार को होमगंज सदर बाजार से एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने भागीदारी की। रैली में शामिल लोग लगातार आरक्षण विरोधी नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
रैली में लोग जागोगे तो पाओगे, बदलाव चाहिए इंसाफ चाहिए आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी, मोहित शुक्ला, सीमा चौहान, संजीव कुमार पप्पू, शशि गुप्ता, राजेश कुमार, उमेश विश्नोई, नीरज पोरवाल, कपिल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन