{"_id":"db3b81329761ba735e36015ac7b1e0db","slug":"aware-for-aids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स के प्रति जागरूक किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स के प्रति जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला जजी परिसर में एचआईवी एड्स विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन प्रभारी जिला जज महफूज अली की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसबी मिश्रा ने लोगों को एड्स के प्रति जागरुक किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने बताया कि खतरनाक बीमारी एचआईबी एड्स का बायरस एक बार किसी व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाता है तो उसको निकाल पाना मुश्किल है। उन्होंने असुरक्षित यौन संबंध व अनजान व्यक्ति से खून लेने, इंजेक्शन निडिल सही प्रयोग न करने से उक्त बीमारी फैलने का कारण बताया।
इसके लक्षणों की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स) डा. श्याम सूरी ने इस बीमारी से बचने के लिए बचाव की जानकारी दी। प्राधिकरण के नोडल अधिकारी एडीजे अंगद प्रसाद ने एड्स के प्रति जागरूक रहने की लोगों को जानकारी दी। शिविर के दौरान सीजेएम हरवंश नारायण त्रिपाठी, रामऔतार यादव, शैलेंद्र सिंह, प्रीती चौधरी, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, देवालय चौधरी, कुलदीप दुबे, विपिन कुमार सिन्हा के अलावा महावीर शर्मा मौजूद रहे।