फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Avneesh and Supriya top in 100 meter sprint race

Auraiya News: 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अवनीश व सुप्रिया अव्वल

Sat, 04 Nov 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Avneesh and Supriya top in 100 meter sprint race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। शहर के तिलक स्टेडियम में सदर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में अवनीश व बालिका वर्ग में सुप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए अनिल कुमार ने किया। समापन नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया।

तिलक स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में अवनीश प्रथम, हिमांशू द्वितीय, 50 मीटर की दौड़ में अवनीश प्रथम, सत्येंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, प्राची द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में सुप्रिया प्रथम व रिया द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भासौन की टीम विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता मेंं भासौन विजेता व सुरान की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालक वर्ग की लंबीकूद प्रतियोगिता में अजय प्रथम, शनि द्वितीय व आकाश तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले बीएसए ने प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर खेल प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन नगर पालिकाध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर अतिथियों का शिक्षक अखिलेश चतुर्वेदी, अरविंद दुबे, जीतू उपाध्याय, श्रीओम चतुर्वेदी, सीमा पाल, नीरा पाल, उपमा पांडेय आदि ने माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भूपदीप सिंह, आशीष अवस्थी, सुनील कुमार, अमित बिसरिया ने अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed