{"_id":"68fbc110d52efc0b150ce54b","slug":"automobile-business-during-the-festival-stood-at-rs-5851-crore-auraiya-news-c-211-1-aur1009-133440-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: त्योहार पर 58.51 करोड़ का रहा ऑटोमोबाइल कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: त्योहार पर 58.51 करोड़ का रहा ऑटोमोबाइल कारोबार
Fri, 24 Oct 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी24- परिवहन कार्यालय के बाहर का दृश्य। संवाद
औरैया। इस बार ऑटो मोबाइल सेक्टर कारोबारियों के लिए दीपावली मुनाफेदार रही। त्योहार के सीजन में महज 30 दिन के अंदर 2176 बाइक, 306 कार समेत 2736 वाहनों की बिक्री हुई। परिवहन विभाग के अनुसार करीब 58.51 करोड़ का कारोबार हुआ जो पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा रहा। ऐसे में ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस त्योहारी सीजन में जमकर धनवर्षा हुई है।
नवरात्र, धनतेरस व दीपावली पर लोग वाहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता हैं। कार की खरीदारी के लिए दो से तीन माह पहले बुकिंग कराई गई थी। तब जाकर नवरात्र से दीपावली के बीच उन्हें उनके पसंद के वाहन मिल सके। सैकड़ों की संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो अभी भी वाहन मिलने के इंतजार में हैं। जनपद में अगल-अलग कंपनी के कार शो रूम पांच से अधिक हैं जबकि बाइक अन्य वाहनों के करीब 30 से अधिक शोरूम हैं। जिन इस बार जमकर खरीदारी हुई। यही कारण है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार वाहनों की खरीदारी में करीब 10 करोड़ रुपये वृद्धि हुई। इस बार ग्राहकों द्वारा 2176 लोगों ने बाइक, 306 ने कार, 107 लोगों ने ट्रैक्टर खरीदा। परिवहन विभाग की ओर से इन बिक्री हुए वाहनों का पंजीकरण कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
वाहन का प्रकार बिक्री की संख्या
टैक्टर 107
निर्माण संबंधी वाहन तीन
हार्वेस्टर चार
बाइक 2176
मोपेड 140
कार 306
-- -- -- -- -- -- -
पिछली वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। कुछ के पंजीकरण होने अभी बाकी है जो जल्द किए जाएंगे।- एनसी शर्मा, एआरटीओ