फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Automatic driving testing track stuck due to non-availability of land

Auraiya News: जमीन न मिलने से अटका ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक

Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 04 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Automatic driving testing track stuck due to non-availability of land
एआरटीओ कार्यालय। - फोटो : एआरटीओ कार्यालय।
औरैया। मकसद था परिवहन विभाग का औरैया में ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाने का, लेकिन राजस्व विभाग परिवहन विभाग को इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जमीन मुहैया नहीं करा सका।
विज्ञापन

जो जमीन परिवहन विभाग को दिखाई भी गई, वह प्रोजेक्ट के अनुकूल नहीं दिखी। जमीन निचली होने की वजह से परिवहन विभाग ने उसे रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में परिवहन विभाग का हाईटेक ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनाने का प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन

पुराने वाहनों में सुरक्षा एवं मापदंडों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर’ की स्थापना की जानी है। इसके लिए करीब तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पूर्व अभ्यर्थियों की वाहन चलाने संबंधी योग्यता की समुचित जांच के लिए ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लगभग दो एकड़ भूमि में स्थापित किया जाना है। सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से दोनों प्रोजेक्ट करीब पांच एकड़ के एक ही भूखंड पर स्थापित किए जाने हैं। यह जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई जानी है।
इसके लिए परिवहन विभाग ने जिला प्रशासन से जमीन मांगी थी। आदेश पर राजस्व विभाग ने परिवहन विभाग को ककोर समीप एक जमीन दिखाई थी, लेकिन जमीन समतल के बजाय निचली निकली।
ऐसे में उस जमीन पर ट्रैक तैयार करना मानकों के अनुरूप नहीं था। लिहाजा विभाग ने राजस्व विभाग द्वारा दिखाई गई जमीन को खारिज कर दिया। साथ ही दूसरी जमीन दिखाने की मांग रखी गई है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुदेश तिवारी ने बताया कि जमीन न मिलने की वजह से यह प्रोजेक्ट अभी तक धरातल पर नहीं आ सका है। राजस्व विभाग से दूसरी जमीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed