{"_id":"616b1dcbfaa6c5003c7b3e89","slug":"auto-overturned-after-collision-with-dumper-five-injured-auraiya-news-knp6585785160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, सवार पांच लोग घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, सवार पांच लोग घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली के पास शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। जिससे उसमें सवार मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के गांव पीपरीपुरा निवासी आशुतोष (35) पुत्र राम भरोसे शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे ऑटो से पत्नी दीपा (23), पुत्र चांद बाबू (6) के अलावा रिश्तेदार अनीता देवी (35) पत्नी वासुदेव व उमा (35) पत्नी विमलेश निवासी भावलपुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात के साथ बकेवर से औरैया साली कृष्णा के मायके मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो कोतवाली क्षेत्र में हाईवे रोड स्थित मिहौली के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल आशुतोष को सैफई रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि आशुतोष के साढू अनिल कुमार की पत्नी कृष्णा की ससुराल फिरोजाबाद में है लेकिन वह भाई न होने के कारण अपने मायके पिता के घर पढ़ीन दरवाजा औरैया में रहती है। उसकी बेटी की गोद भराई सोमवार को फिरोजाबाद में होनी है। वहीं जाने के लिए सभी लोग ऑटो से औरैया आ रहे थे। घटना के बाद ऑटो व डंपर के चालक अपने-अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए।