फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auto driver dies due to vehicle collision

Auraiya News: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Auto driver dies due to vehicle collision
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के दिबियापुर बेला मार्ग पर शुक्रवार सुबह बर्रु कस्बे के पास सहार से दिबियापुर सवारियां लेने जा रहे ऑटो में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऑटो चालक ब्रजेश (44) पुत्र रामस्नेही निवासी गोपालपुर किचाहिया थाना सहार को शुक्रवार को एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से उसका ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना होते देख थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामस्नेही ने बताया कि उनका पुत्र ब्रजेश अपना ऑटो चलाता था। रोजाना सुबह दिबियापुर सवारियां लेने जाया करता था। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed