फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AURIYA NEWS,auraiya

रास्ते को लेकर दो गुट भिड़े, पांच घायल

Tue, 29 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
AURIYA NEWS,auraiya
अयाना (औरैया)। थानांतर्गत मिश्रपुर प्रताप में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पांचों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

ग्राम मिश्रपुर प्रताप निवासी हरनाम सिंह के निजी नलकूप का रास्ता ब्रजेश पाल गुर्जर के खेत से निकलता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ब्रजेश गेहूं की फसल को सुरक्षित करने के लिए चारों तरफ लकड़ियां (झांखर) रख रहा था। हरनाम सिंह ने रोका तो दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें हरनाम सिंह, सत्यम पुत्र जितेंद्र सिंह और दूसरे पक्ष से ब्रजेश पाल सिंह, शैलेंद्र, अंकुर घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना में मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहां से शैलेंद्र, ब्रजेश पाल सिंह, हरनाम सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ ललित कुमार ने दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर पांचों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed