{"_id":"1dfe192336709e9356ec64c6fe151906","slug":"auriya-mahotsav-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकों के माध्यम से किया मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकों के माध्यम से किया मनोरंजन
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव पंडाल में रविवार को बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें एकल नृत्य, ग्रुप डांस, समूह गान व नाटकों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान की पत्नी प्रतिभा तिवारी ने किया। पंडाल में लिटिल ऐंजल पब्लिक स्कूल के बच्चों के ग्रुप ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसी स्कूल के बच्चों ने ले के आई है हवा गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। राधा नाचेगी के.जी की छात्रा माही अग्रवाल ने गीत पर नृत्य कर मौजूद लोगों की खुल कर तालियां बटोरी। श्री नारायण जूनियर हाईस्कूल की छात्रा लक्ष्मी ने देश रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
सूरजमुखी मुनागंज पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजलि ने नच ले, नच ले... संगीत की धुन पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी तो इसी स्कूल के बच्चों ने पंड़ित जी नाटक प्रस्तुत कर धार्मिक आडंबरों के फेर में न पड़ने का संदेश दिया। जे.पी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मधुवन में जो कन्हईयां, सावन में मोरनी बन के गीतों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सराहना हासिल की।
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से भी महोत्सव पंडाल में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें नवोदय स्कूल के सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गोपाल इंटर कालेज की छात्रा ने एकल नृत्य तो भारतीय विद्यालय के छात्राओें ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने नाटक बेटी पढ़ाओं विषय पर साक्षरता से जुड़ने की प्रेरणा दी।
भारतीय विद्यालय की ही छात्रा मेरे पिया गए रंगून.... व ढोल बाजे,ढोल बाजे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। तिलक इंटर कालेज की छात्रा सुप्रिया, सपना व श्रेया ने संगीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की सराहना बटोरी। इस मौके पर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार रामनयन, नायाब तहसीलदार शमशेर सिंह मौजूद रहे।