{"_id":"696539592a3667dab5032f24","slug":"auraiya-won-the-semi-final-by-defeating-usrahar-auraiya-news-c-211-1-aur1008-137688-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैया ने ऊसराहार को हराकर जीता सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैया ने ऊसराहार को हराकर जीता सेमीफाइनल
Mon, 12 Jan 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14-खेल मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।संवाद
बिधूना। रुरुगंज स्थित राधाकृष्ण स्टेडियम पर स्वर्गीय विकास यादव की स्मृति में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें औरैया ने नौ विकेट से जीत दर्जकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, ऊसराहार की टीम हार गई।
औरैया व ऊसराहार के बीच 12-12 ओवर का मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर ऊसराहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। टीम की ओर से इरफान ने 26, अंकित ने 18 व प्रमोद ने 13 रनों की पारी खेली। औरैया की घातक गेंदबाजी के सामने अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। औरैया के दीपू व ईशू ने तीन-तीन, भानू ने दो व दिंगा ने एक विकेट लिया।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम के नंदी ने 31, दीपू ने 39 व सूरज ने 22 रनों की पारी खेलकर पांच ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में तीन विकेट व 39 रनों की पारी खेलने वाले दीपू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सेमीफाइनल में औरैया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मंगलवार को औरैया व पुरवा मुनूशाह के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।