{"_id":"62cdc4e6191d9a4f08640f76","slug":"auraiya-uncle-dies-nephew-injured-in-bolero-collision-auraiya-news-knp7072300136","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बोलेरो की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बोलेरो की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार शाम फफूंद दिबियापुर मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार शाम गांव ककरैया निवासी राजेंद्र कुमार (50) पुत्र कन्हैयालाल अपने भतीजे शिवाजी पुत्र रामलखन के साथ भाग्यनगर स्थित जनसेवा केंद्र गए थे। वहां से दोनों लोग बाइक से दिबियापुर आ रहे थे। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर गांव नियामतपुर मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बोलरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
राहगीरों ने चाचा-भतीजे को दिबियापुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राजेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। गांव ककरैया में नौ जुलाई को उनके भतीजे डॉक्टर सुशील की शादी थी। शादी में शामिल होने के बाद बुधवार को उन्हें दिल्ली लौटना था। इसी के चलते दिबियापुर सामान की खरीदारी करने आ रहे थे।