फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Tractor fell in roadside ravine, one dead

औरैयाः सड़क किनारे खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत

Sat, 03 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Tractor fell in roadside ravine, one dead
दिबियापुर (औरैया)। औरैया से बिधूना की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर रामगढ़ के पास भसोरा पुल मोड़ पर अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात साढ़े नौ बजे रामगढ़-बिधूना मार्ग पर गांव पूर्वा छनन के पास भसोरा पुल मोड़ पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा, उपनिरीक्षक कालीचरण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे एक युवक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त श्याम सिंह (45) पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगला धौकल कुदरकोट बिधूना के रूप में हुई, पास में ही एक अन्य व्यक्ति भी घायल पड़ा मिला। पुलिस दूसरे व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ट्रैक्टर से दबकर मरने वाला व्यक्ति ट्रैक्टर सवार था अथवा कोई राहगीर। बताते हैं कि औरैया से नया ट्रैक्टर लेकर दो लोग गांव कुदरकोट जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि ट्रैक्टर में दो व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति मामूली घायल है। हालांकि जिस स्थान पर ट्रैक्टर पलटा, वहां पर पानी भरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी अवश्य आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed