{"_id":"62d6f3750f35c415066f4d9d","slug":"auraiya-stomach-pain-and-skin-disease-patients-increased-due-to-heat-and-humidity-auraiya-news-knp70842590","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : गर्मी और उमस से बढ़े पेट दर्द व त्वचा रोग के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : गर्मी और उमस से बढ़े पेट दर्द व त्वचा रोग के मरीज
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-06 50 शैया अस्पताल में भर्ती मरीज को देखती ट्रेनी युवतियां। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पेट दर्द, वायरल बुखार और त्वचा रोग के शिकार हो रहे हैं। दोनों जिला अस्पताल में हर दिन सैकड़ों लोग इलाज कराने पहुंच रहे है। हर दिन 10 से 12 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
झमाझम बारिश के लिए जाने वाले जुलाई में बारिश की जगह चटक धूप और उमस हो रही है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल फीवर, पेट दर्द और त्वचा रोग से पीड़ित लोगों की तादाद ज्यादा है। खांसी-जुकाम, शरीर में कमजोरी, बदन दर्द, गले में खराश आदि रोग की चपेट में लोग आ रहे हैं।
मंगलवार को 50 शैया और 100 शैया जिला अस्पताल में करीब 800 मरीज इलाज कराने आए। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। अस्पताल में करीब 10 मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा। तकरीबन 100 मरीजों को डॉक्टरों ने ब्लड जांच की सलाह दी। सैंपल कक्ष और दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
खान-पान में लापरवाही से हो रहे बीमार
50 शैया अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सचान का कहना है कि खाने पीने में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। गर्मी में तला चिकना खाने और शरीर में पानी की कमी के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इस कारण से पेट दर्द व दस्त की समस्या हो रही है। संक्रमण से बचाव के लिए घर और आसपास सफाई रखें। डॉ. मंजू सचान
गर्मी से बढ़ रहे हैं त्वचा रोगी
50 शैया अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि गर्मी और उमस की वजह से लोग त्वचा रोग से पीड़ित हो रहे है। अधिकांश लोगों के शरीर में घमौरिया, शरीर में दाने, लाल-लाल चकत्ते आदि हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए शरीर को साफ रखना जरूरी है।