फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Requests have been made to public representatives, problems persist in housing development

औरैया : जनप्रतिनिधि तक लगा चुके गुहार, आवास विकास में समस्याएं बरकरार

Wed, 06 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Requests have been made to public representatives, problems persist in housing development
फोटो06एयूआरपी-02- गंदगी से बजबजाता नाला। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। करीब 20 साल पहले आबाद हुई आवास विकास कालोनी में लोगों ने यह सोचकर आशियाना बनाया था कि यहां उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। सड़क, बिजली और सफाई व्यवस्था चकाचक मिलेगी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर कुछ साल बाद ही पानी फिरने लगा। देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे यहां की सड़कें जर्जर होने लगीं। सफाई व्यवस्था भी बदहाल हो गई। अब आलम यह है कि मंत्री और डीएम के दखल के बाद भी यहां के हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के लोगों की शिकायत पर तत्कालीन सदर विधायक रमेश दिवाकर और कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के दखल देने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने परिषद अधिकारियों की टीम बनाकर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए थे। टीम ने कालोनी पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द ही प्रस्ताव बनाकर उस पर अमल करने का आश्वासन दिया। एक साल बाद भी समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

कालोनी के सेक्टर-तीन स्थित एक प्लाट पर भरे गंदे पानी में सूअरों का जमावड़ा रहता है। काफी दिनों से सफाई न होने के कारण नाले गंदगी से पटे हैं। कालोनी की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल है। इस पर गंदगी के साथ ही पानी भरा हुआ था। बारिश होने पर हालात और बदतर हो जाते हैं। लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सात माह पहले विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर अपर आयुक्त को भेजा गया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास जन कल्याण समिति महामंत्री अनुराग अग्रवाल का कहना कि आवास आयुक्त जान बूझकर समस्याओं से मुंह मोड़ रहे हैं। सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सफाई पर पानी की तरह रुपये बहा रही है, लेकिन आवास विकास में हर तरफ गंदगी फैली है। गंदगी और मच्छरों से यहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
कालोनी के आशीष कहते हैं कि खाली पड़े प्लाटों पर गंदा पानी भरा है। इनमें आवारा सूअर लोटते रहते हैं। ये कालोनी में गंदगी फैलाते हैं। साफ और सुरक्षित जगह न होने से यहां के बच्चे खेल तक नहीं पाते हैं। पार्क भी बदहाल पड़े हैं। समस्याओं की शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जाता है।

आवास विकास परिषद की समस्याओं को लेकर पूर्व में गठित कमेटी और परिषद के अधिकारियों ने क्या प्रस्ताव बनाया था, इसकी जानकारी की जाएगी। साथ ही आवास विकास कालोनी की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। -पीसी श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed