{"_id":"606629e189744a7e30009f3f","slug":"auraiya-plot-investment-in-plastic-city-to-be-met-through-mitra-portal-upceda-signed-mou-with-gail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: प्लास्टिक सिटी में प्लॉट निवेश मित्र पोर्टल के जरिए मिलेंगे, यूपीसीडा का गेल के साथ हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: प्लास्टिक सिटी में प्लॉट निवेश मित्र पोर्टल के जरिए मिलेंगे, यूपीसीडा का गेल के साथ हुआ एमओयू
Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के दिबियापुर में उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट प्लास्टिक सिटी दिबियापुर में प्लॉट अब निवेश मित्र पोर्टल के जरिए प्राप्त किए जा सकते हैं। यह जानकारी सीईओ एट यूपीएसआईडीए के ऑफीसियल ट्विटर हैंडल के जरिए साझा की गई।
बुधवार को गेल और यूपीएसआईडीए के बीच ऑनलाइन एमओयू साइन होने के बाद प्लास्टिक सिटी के तेजी के साथ विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को देर शाम सीईओ एट यूपीएसआईडीए के ऑफीसियल ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की गई।

इसमें बताया गया कि भविष्य में प्लास्टिक सिटी के निवेशकों को आकर्षित करने एवं सुविधाएं देने के लिए गेल के साथ एक एमओयू साइन हुआ। प्लास्टिक व्यवसायियों को आमंत्रित करते हुए लिखा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्लॉट उपलब्ध हैं।
बता दें कि बुधवार को गेल निदेशक विपणन ईएस रंगनाथन एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
एमओयू में गेल से रियायती दरों पर कच्चा माल, गैस की उपलब्धता, ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए इन्वेस्टर मीट का आयोजन करने, भारत सरकार से प्लास्टिक सिटी का दर्जा मिले और जरूरी अनुदान स्वीकृत हो आदि मुद्दों पर सहमति बनी है।