फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Patients will soon get ultrasound facility

औरैयाः मरीजों को जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Mon, 01 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Patients will soon get ultrasound facility
50 शैया अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को अल्ट्रासाउंड का लाभ अगस्त माह से मिलने की उम्मीद है। अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू करने के लिए सीएमएस व रेडियोलॉजिस्ट के दस्तावेज, 35 हजार रुपये का ड्राफ्ट बनने समेत अन्य दस्तावेज की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीएमओ व डीएम की अनुमित के बाद मशीन चालू कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

शहर स्थित 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन करीब आठ सालों से खराब पड़ी थी। इसी साल जनवरी माह में तैनात हुए सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन डिब्बे में बंद पाई थी। तब उन्होंने मशीन सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड मशीन सही कराई गई।
विज्ञापन

मशीन सही होने पर 12 मार्च को पहले दिन सीएमएस व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रत्नाकर व डॉ. अमितेश की मौजूदगी में 10 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ। कुछ दिनों तक सब सही चलने के बाद विभाग को जानकारी हुई कि अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी है और इसके रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड का लाभ मरीजों को मिले इसलिए उसका रजिस्ट्रेशन समेत अन्य दस्तावेजों को खोजने में विभागीय अधिकारी जुट गए, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी पत्रावली नहीं मिली, इस पर अल्ट्रासाउंड को बंद करना पड़ा। फिर सीएमओ कार्यालय के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू करने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके लिए फीस के तौर पर 35 हजार रुपये का ड्राफ्ट, 50 शैया के सीएमएस व रेडियोलॉजिस्ट के दस्तावेज समेत अन्य कागजात लगेंगे। कागजात पूरे होने व उनका सत्यापन होने के बाद डीएम के आदेश पर अगस्त माह में 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन चालू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed