फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Waterlogging problem, diagnosis imprisoned in files

डीएम कार्यालय में धूल फांक रही शहर की जलभराव के निदान की फाइल

Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Waterlogging problem, diagnosis imprisoned in files
औरैया। शहर में होने वाले जलभराव की समस्या से निदान के लिए तैयार फाइल एक साल से डीएम कार्यालय में जमा है। फाइल के शासन नहीं पहुंचने के कारण समस्या निदान के लिए बजट नहीं मिला है। जबकि आने वाले दिनों में फिर से बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान जलभराव की समस्या से एक बार फिर से शहरवासियों को जूझना होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जलनिकासी के लिए नगर पालिका ने 19 करोड़ 50 लाख, 40 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव में जल निगम के सहयोग से शहर की जल निकासी की समस्या दूर करने के शहर के नरायनपुर से जालौन चौराहे तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर तक अंडर ग्राउंड नाला बनाया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन

एक साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी को नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव की फाइल शासन से स्वीकृति के लिए भेजी थी। सूत्रों की माने तो आज तक प्रस्ताव की यह फाइल जिलाधिकारी कार्यालय में ही धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे शहर की सबसे गंभीर जल निकासी की समस्या दूर हो पाने पर बजट का रोड़ा बना हुआ है। दो दिन पहले ही अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने सदर विधायक गुड़िया कठेरिया को शहर की सबसे गंभीर इस समस्या को दूर कराने के लिए शासन स्तर पर पहल करने की अपील की है। इसके साथ ही प्रस्ताव की एक फाइल की उन्हें सौंपी है।

इन स्थानों पर रहती जलभराव की समस्या
शहर के बघाकटरा, नरायनपुर, पढ़ीन दरवाजा, सत्तेश्वर, गुरूहाई मोहाल समेत अन्य कई मोहल्लों में बरसात के दिनों में जलभराव होता है।
बोले जिम्मेदार---
जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए साढ़े 19 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड नाला निर्माण के लिए शासन को भेजने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय को फाइल 2019 और 2021 में भेजी गई थी, इसके बाद क्या हुआ कुछ भी पता नहीं चल सका है। इससे शहर की गंभीर जलभराव की समस्या दूर होते नजर नहीं आ रही है। - बलवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed