फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Victims did not get justice, they are eating stumbling blocks

हत्या आरोपियों को नहीं मिला न्याय पीड़ित परिजन खा रहे दर-दर की ठोकरें

Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Victims did not get justice, they are eating stumbling blocks
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव गहेसर में 24 फरवरी को हुई युवक की हत्या के मामले में एक माह बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस घटना में पुलिस ने बढ़ते दबाव के चलते पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

गहेसर निवासी विनय दीक्षित की 24 फरवरी को हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा हैं। ऐसे में पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

हालांकि पीड़ित पक्ष ने राहुल उर्फ पंडा, गौरव यादव, राजकुमार यादव व संजीव कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में हरचंदपुर चौकी प्रभारी कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में वह लोग न्याय की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक महोदय को दिए प्रार्थना पत्र में हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है यदि जल्दी ही कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या को मजबूर हो सकते हैं।

गांव का एक दबंग उन लोगों को परेशान कर रहा है। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं। जल्द ही घटना की खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed