{"_id":"623cb11f7e9118619f0e184f","slug":"auraiya-news-troubled-by-domestic-dispute-a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-auraiya-news-knp6872944164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से परेशान युवक ने जहर खा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह से परेशान युवक ने जहर खा दी जान
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी-53 धीरज शाक्य की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
एरवाकटरा। गृहकलह से परेशान होकर बुधवार रात एक युवक ने जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में सैफई ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला बरहा गांव निवासी पातीराम शाक्य किसान है। उनका बेटा धीरज शाक्य (24) खेती में पिता का हाथ बंटाता था। परिवार मेें मां विमला देवी व चार शादीशुदा बहनें है।
परिजनों ने बताया कि घर पुराना होने के कारण अक्सर धीरज उसे तुड़वाकर फिर से बनवाने की बात कहता था। रुपये कम होने की वजह से उसकी बात को परिजन अनसुना कर रहे थे।
इस बात पर घर में अक्सर कलह में होती थी। बुधवार रात युवक ने फिर से मकान बनवाने की बात की तो परिजनों ने डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में गया और घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
जब उसकी हालत बिगड़ी, तब परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सैफई पीजीआई पहुंचे। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एरवाकटरा थानाध्यक्ष राम सहाय पटेल ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।