फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Seven bighas of wheat crop burnt due to fire

किशनपुर में आग से सात बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Seven bighas of wheat crop burnt due to fire
फोटो-23एयूआरपी-42- खेत में सुलग रही आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। किशनपुर में सोमवार शाम गेहूं के खेतों में आग लगने से लगभग सात बीघा फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

सोमवार की शाम लगभग चार बजे किशनपुर में गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस पर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। निजी संसाधनों से लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार आग से मोहर सिंह, नारद, शिवराम आदि के लगभग सात बीघा फसल जलकर खाक हो गई। पुलिस एवं राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में लगी आग, सामान हुआ खाक
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर मोहल्ले में शनिवार की रात करीब दो बजे संगीता देवी के घर आग लग गई। बताया कि रिश्तेदारी में शादी होने के कारण वह अपने दोनों बेटी पूजा और शिधिन को लेकर दयालपुर गई थीं।

रात करीब दो 2:30 पर मोहल्ले के लोगों ने उसके घर से धुआं निकलने की सूचना दी। जिसके बाद वह आनन-फानन घर पहुंची तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखा सारा सामना जल कर खाक हो चुका था, उनके अनुसार 50 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed