फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,robbed a young man with a gun

बहन को दवा देने आ रहे भाई की बाइक रोक की लूट

Wed, 09 Mar 2022 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,robbed a young man with a gun
फोटो-09एयूआरपी-25 अछल्दा क्रासिंग पर मिले अपने पर्स को देखता रशीद अली। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। कानपुर देहात से बहन की दवा लेकर औरैया के अछल्दा आ रहे बाइक सवार युवक के साथ बदमाशों ने डीएफसी रेलवे पुल के नीचे तमंचा लगाकर लूटपाट की। आरोप है कि पेट में तमंचा लगाकर जेब में रखे 16,500 रुपये, मोबाइल छीन लिया। इसके साथ ही बाइक तोड़ दी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव निवासी सलीम अली का बेटा रशीद अली परचून दुकानदार है। उसने बताया कि मंगलवार रात बहन रजिया की तबियत खराब थी। उसने फोन पर जानकारी दी, तो वह बहन को दवा देने के लिए अछल्दा के दलीपपुर गांव जा रहा था।
विज्ञापन

वह सिकंदरा से दवा लेकर और बाइक से जा रहा था। रात करीब नौ बजे अछल्दा थाना क्षेत्र के विशेष मालभाड़ा परियोजना के रेलवे पुल के पास पहुंचा था। जहां पहले से मौजूद पांच बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर पीटा और पेट में तमंचा सटाकर जेब मे रखे 16,500 रुपये निकाल लिए। बाइक में तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख चार बदमाश भाग गए।
जबकि एक बदमाश को उसने पकड़ा तो वह उसका मोबाइल तोड़ते हुए पर्स लेकर भाग गया। उसने जानकारी बहन व परिजनों को दी। बुधवार सुबह अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर एक व्यक्ति को उसका पर्स पड़ा मिला।
एक कागज में लिखे नंबर के आधार पर उस व्यक्ति ने फोन किया और सूचना दी। पर्स में आधार कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागज थे, मगर रुपये नहीं थे।

रशीद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लूट की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed