{"_id":"623611124375d6073e0df900","slug":"auraiya-news-husband-accused-of-harassing-auraiya-news-knp6863718146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति के खिलाफ दी मारपीट की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने पति के खिलाफ दी मारपीट की तहरीर
विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 31- आप बीती बताती पीड़िता। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंदरपुर निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। इसके साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
चंदरपुर निवासी रूबी देवी ने पुलिस को बताया कि पति दीपू आए दिन उसके साथ मारपीट करता हैं। शनिवार को भी पति ने कमरे में बंद करके उसका मुंह दबा कर पीटा। मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।
जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया है।
कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है, महिला को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।