{"_id":"622752611a3e1109795622cb","slug":"auraiya-news-fire-in-jaggery-factory-and-shop-auraiya-news-knp684450297","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचर की दुकान व गुड़ के कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचर की दुकान व गुड़ के कारखाने में लगी आग
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी-27 पंचर की दुकान में लगी आग व जानकारी देता दुकानदार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल/मुरादगंज। हसुलिया हाइवे पर स्थित पंचर की दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। कुछ ही देर बाद आग ने पड़ोस में स्थित गुड़ के कारखाने को भी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
हसुलिया गांव निवासी मणिलाल के बेटे संत कुमार की हाइवे किनारे पंचर की दुकान है। बगल में संतराम के भाई पप्पू का गुड़ बनाने का कारखाना है। सोमवार देर रात दुकान में आग लग गई।
दुकान में रखे ट्रक व बाइकों के टायर जलने से आग विकराल हो गई। आग की तेज लपटों ने पप्पू के कारखाने को भी चपेट में ले लिया। इससे पांच कुंतल गुड़ समेत दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो सूचना दी। दोनों भाई मौके पर पहुंचे तो दुकान व कारखाना जल चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि अयाना थाने का एक गश्ती दल 24 घंटे हाइवे पर मौजूद रहता है।
दुकान जलते रहने पर भी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को आग लगने की भनक तक नहीं लगी। समय पर आग बुझाई जाती को शायद इतना नुकसान न होता। थाना प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।