{"_id":"624b3034fdefd10abf168fd7","slug":"auraiya-news-demand-fulfilled-now-special-memu-train-will-run-from-etawah-auraiya-news-knp689334714","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग हुई पूरी 11 से इटावा से चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग हुई पूरी 11 से इटावा से चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन
विज्ञापन
दिबियापुर। जिले के पाता एवं अछल्दा रेलवे स्टेशनों से कानपुर आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 11 अप्रैल को सौगात मिल जाएगी। रेलवे ने कानपुर-फफूंद के बीच चलने वाली स्पेशल मेमू ट्रेन को इटावा से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है।
अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के प्रयासों से आठ नवंबर 2015 को फफूंद-कानपुर मेमू ट्रेन चलनी शुरू हुई थी। जिसे सांसद ने भाजपा नेताओं एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में इसे हरी झंडी दिखाकर कानपुर के लिए रवाना किया था।
तब से अछल्दा एवं पाता रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री इस ट्रेन को इटावा से चलाए जाने की मांग कर रहे थे। सांसद इटावा डॉ.रामशंकर कठेरिया इस ट्रेन को इटावा से चलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
अब रेल प्रशासन ने कानपुर फफूंद के बीच चलने वाली 04191 अप एवं 04192 डाउन ट्रेन को 11 अप्रैल से इटावा तक विस्तार करते हुए अनवरत चलाने की संस्तुति प्रदान कर दी है। रेलवे स्टेशन फफूंद, पाता एवं अछल्दा पर इसकी समय सारिणी भी पहुंच गई है।
04179 अप फफूंद इटावा स्पेशल मेमू रात नौ बजकर पांच मिनट पर फफूंद से चलेगी। जो नौ बजकर 12 मिनट पर पाता, नौ बजकर 21 मिनट पर अछल्दा एवं 10 बजकर नौ मिनट पर इटावा पहुंचेगी।
04180 डाउन इटावा फफूंद मेमू स्पेशल ट्रेन इटावा से सुबह पांच बजे चलेगी। अछल्दा में सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर, पाता में सुबह पांच बजकर 44 मिनट पर एवं फफूंद में सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर पहुंच जाएगी। फफूंद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वेदप्रकाश ने 11 अप्रैल से ट्रेन के चलने की पुष्टि की है।
एक दिन पहले होगा उद्घाटन
10 अप्रैल की शाम चार बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को इटावा सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया एवं प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन शाम पांच बजकर पांच मिनट पर इटावा पहुंचेगी। उसी दिन शाम पांच बजकर 20 मिनट पर 01804 इटावा फफूंद ट्रेन का उद्घाटन होगा। यह ट्रेन शाम 6 बजकर 25 मिनट पर फफूंद पहुंच जाएगी। यह केवल उद्घाटन वाले दिन ही चलेगी।