फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,court auraiya

बालिका से दुष्कर्म के दोषी अधेड़ को उम्र कैद

Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
auraiya news,court auraiya
औरैया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) मनराज सिंह ने 15 माह पूर्व 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म में दोष सिद्ध होने पर 57 वर्षीय आरोपी विश्वनाथ निवासी रुपपुरा को उम्रकैद की सजा दी। कोर्ट ने दोषी पर पांच लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा, विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अयाना थाने में रिपोर्ट लिखाई कि 13 सितंबर 2020 को सुबह वह गांव कटघरा में कचरिया देने गया था। उसकी बेटी विश्वनाथ निवासी रुरपुरा के पास ट्यूबवेल पर थी। ट्यूबवेल वादी की झोपड़ी के पास है।
विज्ञापन

बताया कि जब वह घर लौटकर आया तो बेटी खून से लथपथ थी। वह उसे तत्काल अस्पताल लेकर गया। जांच में दुष्कर्म का पता चला। विश्वनाथ ने बालिका से दुष्कर्म किया था। मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट की तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुई। पुलिस ने विवेचना कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) मनराज सिंह की कोर्ट में चला। अभियोजन की ओर से डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने दुष्कर्म करने वाले को कठोर दंड देने की बहस की। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने दोषी की उम्र का हवाला देकर रहम की मांग की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने दोषी विश्वनाथ को उम्रकैद व अर्थदंड की सजा मुकर्रर की।

अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा सुनाई गई। कोर्ट ने अर्थदंड की धनराशि का 50 प्रतिशत पीड़िता को चिकित्सकीय खर्चों व पुनर्वास की पूर्ति के लिए अदा करने का भी आदेश दिया। अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने तीनों धाराओं में आजीवन कारावास व भारी अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed