फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Cattle getting sick from eating dry straw, three died

सूखा भूसा खाने से बीमार हो रहे मवेशी,तीन की मौत

Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Cattle getting sick from eating dry straw, three died
फोटो-19एयूआरपी-10- बीमार मवेशी को दिखाता सेवादार। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना/सहार। सूखा भूसा खाने और अव्यवस्थाओं के चलते बिधूना ब्लाक की निवादा धांधू गोशाला में मवेशी बीमार हो रहे है। शुक्रवार को यहां तीन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं गोसेवकों ने संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गोशाला की दुर्दशा देख ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल अस्थायी गोशाला उपेक्षाओं की भेंट चढ़ती जा रही है। यही कारण है कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद ही हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तीन मवेशियों की मौत के बाद निवादा धांधू के ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। गोशाला में मवेशियों की देखरेख करने वाले सेवक शिवनाथ सिंह ने बताया कि गोशाला में काफी दिनों से हरा चारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों को चारे में सरसों का सूखा भूसा दिया जा रहा है, पीने के पानी का समुचित प्रबंध नहीं है। जिससे मवेशी बीमार हो रहे है। बीमार मवेशियों को समय से इलाज भी नहीं मिल पा रहा है।
इसी के चलते बीमार तीन मवेशियों की शुक्रवार को मौत हो गई। सेवक ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत वह संचालकों से कर चुके है। पंचायत सचिव भी अनसुनी कर रहे हैं।

ग्राम विकास अधिकारी विवेक ने बताया कि दो मवेशी बीमार थे, जिनकी मौत हुई है। जबकि बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं पता कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-19एयूआरपी-11- गोशाला में मिलने वाला सूखा भूसा दिखा सेवादार शिवनाथ सिंह। संवाद

फोटो-19एयूआरपी-11- गोशाला में मिलने वाला सूखा भूसा दिखा सेवादार शिवनाथ सिंह। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed