फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Bike riding couple hit, husband died

दंपती को वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, पति की मौत

Mon, 25 Apr 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Bike riding couple hit, husband died
बिधूना। कन्नौज से बिधूना के बरुआ आ रहे बाइक सवार दंपती को बेला-बिधूना मार्ग पर उतरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी बिधूना भेजा। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पुरवा कन्हई निवासी धर्मवीर (30) पत्नी वंदना के रात नौ बजे के करीब ससुराल बिधूना थाना क्षेत्र के बरुआ आ रहे थे। जैसे ही दोनों बेला बिधूना मार्ग पर उतरा मोड़ के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर (छोटा हाथी) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे और धर्मवीर का हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। हेलमेट टूटने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी बिधूना भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डाक्टरों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। वंदना का सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक का भाई विमलेश पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी बेला ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आपस में टकराई बाइकें तीन घायल
बिधूना। रुरूगंज- कुदरकोट मार्ग पर सराय महाजना के पास तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अछल्दा थाना क्षेत्र के खलरा निवासी प्रताप सिंह (40) और उनका भतीजा रोहित घायल हो गया।

जबकि दूसरी बाइक पर सवार रामवीर निवासी रुरुगंज घायल हो गया। तीनों को पुलिस ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर प्रताप व रामवीर को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed