फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

जमीनी विवाद निपटाने के लिए बनी समिति, 22 को होगी पैमाइश

Tue, 21 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली के गांव चपटा में रविवार को हुए जमीन के विवाद के मामले में एक पक्ष की ओर से एक दर्जन नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, वर्षों पुराने विवाद को सुलझाने के लिए समिति बनाई गई है। यह समिति नए सिरे से पैमाइश कर समस्या का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

चपटा गांव निवासी अशोक अवस्थी द्वारा शनिवार को मकान के पीछे गेट रखने के बाद दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया था। विवाद और ईंट-पत्थर चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली में बैठाया था। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से करीब 150 भाजपाई कोतवाली पहुंचे थे और हंगामा करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के मयंक अवस्थी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान फरीद खां के अलावा राशिद खां, मुन्ना, साकिर खां, कनजू खां, रशीद खां, इनतयार खां, साहिद, हबीब, मुसीद खां, गुलाब नवी, वसीम व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गेट रखने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए राजस्व, चकबंदी व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम 22 दिसंबर को पैमाइश करेगी। इसके बाद जमीन का विवाद हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed