{"_id":"61ba39f0063bdf5da054854c","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6697554148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दो सचिव पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दो सचिव पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डीएपी व यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद समिति पर ताला बंद होने पर अजीतमल विकासखंड के अमावता व सरांय बाबरपुर के सचिव के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। इधर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ जांच शुरू की गई है।
जिला कृषि अधिकारी शैलेेंद्र सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समिति बाबरपुर पर नौ दिसंबर को समिति पर सुबह ताला लगा मिला। किसानों द्वारा बताया गया कि सचिव द्वारा अपने चहेतों को अधिक मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराई जाती है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति को सील कर दिया गया था। डीएम के आदेश पर 10 दिसंबर को तहसीलदार अजीतमल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता संयुक्त टीम ने स्टाक चेक किया तो 300 बोरी खाद मौके पर मिली।
वहीं अमावता समिति की 300 बोरी खाद भी बाबरपुर समिति पर मिली। दोनों समितियों का स्टाक भी पॉस मशीनों पर दर्ज था। पर्याप्त खाद होने के बाद भी खाद वितरित न किए जाने पर कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समिति सरांय बाबरपुर के सचिव आशेष कुमार एवं साधन सहकारी समिति अमावता के सचिव शरद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।