फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

लक्ष्य के अनुसार सभी विभाग करें वसूली : डीएम

Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-14एयूआरपी29-समीक्षा बैठक के दौरान दिशा-निर्देश देते डीएम सुनील कुमार वर्मा । संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। कलक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने स्टांप देय, परिवहन देय, वाणिज्य कर देयों आदि की आरसी वार मांग तथा उसके सापेक्ष की गई वसूली की जानकारी ली। लक्ष्य पूरा न करने वाले विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि समय रहते वसूली का लक्ष्य पूरा करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान आबकारी, वाणिज्यकर, स्टांप शुल्क में कम वसूली पर नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने लक्ष्य को प्रति माह पूर्ण करने की कार्य योजना बनाकर करने की हिदायत दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह पूर्ण करने की कार्य योजना बनाकर उसे अंतिम रूप दें। जिससे राजस्व वसूली के लक्ष्य पूरे किए जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जा रहा है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, बाट माप निरीक्षक अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दाखिल-खारिज के मामले निपटाएं
समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक व उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ मासिक स्टाफ बैठक ली। बैठक में उन्होंने दाखिल-खारिज के विवादित वादों का निस्तारण करने के लिए कहा। ऑडिटर आपत्ति में तीन वर्ष तक की आरसी की जानकारी ली। साथ ही सभी एसडीएम से तीन से पांच वर्ष तक के पुराने मामलों का जल्द निस्तारण करने को कहा। उन्होंने एडीएम न्यायिक को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द वादों को सुनवाई कर निस्तारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed