फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

सोलर पैनल के नाम पर ठग ने 13 गत्तों में भेजे ईट-पत्थर

Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो08एयूआरपी 38- गिरफ्तार ठग द्वारा भेजे गए गत्तों में भरे ईट-पत्थर व कबाड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। फर्जी फर्म बनाकर सोलर पैनल बेचने और ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने शहर के एक बैट्री दुकानदार से सोलर पैनल के नाम पर रुपये लेकर 13 गत्तों में ईंट-पत्थर भर कर भेज दिए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि तिलक नगर औरैया निवासी अशोक बाबू वर्मा ने सोलर पैनल खरीदने के लिए एसए इंटरप्राइजेज कानपुर के मालिक लईक अहमद व नफीस अहमद से संपर्क किया। पैनल खरीदने के लिए अशोक ने 74 हजार सात सौ पचास रुपये एनईएफटी के माध्यम से लईक व नफीस के बताए गए बैंक खाते में दो दिसंबर को भेज दी। रुपये पहुंचने के बाद दुकानदारों ने सोलर पैनल के नाम पर 13 गत्तों में ईंट-पत्थर, कबाड़ का सामान भेज दिए।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने लईक अहमद निवासी बाबू पूरवा कानपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी द्वारा बनाई गई एसए इंटरप्राइजेज नाम की कोई फर्म ही नहीं है। इसका कहीं भी कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। पूरी तरह से फर्जी पाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई जिलों में इस तरह से लोगों को ठगी का शिकार करना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ कई जिलों में मुकदमे भी दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed