{"_id":"616f1257961e721f4b12bad3","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6591874121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को दो केंद्रों पर होगी मक्का की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को दो केंद्रों पर होगी मक्का की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मक्का की खरीद के लिए दो खरीद केंद्र तय किए गए हैं। इसका समर्थन मूल्य 1870 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। अधिकारियों ने खरीद प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मक्का के किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराकर क्रय केंद्र पर मक्का बेच सकेंगे। विभाग ने 30 दिसंबर तक खरीद की अंतिम तिथि तय की है।
जिले के किसान लंबे समय से मक्का की सरकारी खरीद की मांग कर रहे थे। जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर मक्का की सरकारी खरीद की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। जिस पर शासन ने हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद जिले में मक्का खरीद के लिए औरैया गल्ला मंडी व बिधूना की उप मंडी में खाद्य विभाग के दो क्रय केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी गई है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान को मक्का खरीद के लिए नोडल अधिकारी बनाया है।
विभाग के मुताबिक मक्का क्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन खरीद अमान्य होगी। संयुक्त परिवार का कोई एक खाताधारक अन्य खाताधारकों की सहमति से मक्का क्रय के लिए पंजीकरण करा कर विक्रय कर सकेंगे। किसानों का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से 72 घंटे के अंदर होगा।
विज्ञापन
15 अक्तूबर से मक्का खरीद के शासन से निर्देश हैं। आदेश विलंब से मिलने के कारण मक्का खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। औरैया गल्ला मंडी व बिधूना की उप मंडी में खाद्य विभाग के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। पंजीकरण कराकर किसान अपनी मक्का क्रय कर सकेेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों की मक्का क्रय के लिए मान्य होंगे।
-सुधांशु शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ