फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

गंदगी और सड़ांध से संक्रामक बीमारी का बढ़ा खतरा

Fri, 13 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो12एयूआरपी 30- गांवों में ब्लीचिंग पावडर छिड़कते सफाई कर्मी - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना का जलस्तर घटकर गुरुवार शाम तक 111.54 मीटर पहुंच गया। गांव से पानी कम होने पर ग्रामीण राहत शिविरों से घरों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, गांव में बजबजा रही गंदगी और सड़ांध से लोगों का बुरा हाल है। कई गांवों में दो दिन पहले पहुंचे लोग और पशु बीमार पड़ने लगे हैं। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दवाइयां देने का काम रही हैं। वहीं, पंचायत विभाग के कर्मी साफ-सफाई के साथ चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी गांव के लोगों को साफ-सफाई का विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दे रहे हैं। इधर, धूप निकलने के बाद कई गांवों में घर भी गिरने शुरू हो गए हैं। जबकि कुछ के घर पहले ही बाढ़ की चपेट में आकर धराशायी हो चुके हैं।
विज्ञापन

अजीतमल संवाद के अनुसार क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कीचड़ व गंदगी से ग्रामीण जहां खुजली की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। तो वहीं ग्रामीणों के अंदर पशुओं में बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है। चारे की गंभीर समस्या के चलते ग्रामीण जानवरों को चराने के लिए खेतों में ले जाने लगे हैं। ऐसे में पानी निकलने के बाद कीचड़ में दबी घास खाने से पशुओं में खुरपका, मुंहपका, गलघोंटू आदि बीमारियों के फैलने की ज्यादा आशंका हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश बाबू ने बताया कि जलस्तर घटने के बाद बचे हुये कीचड़ व खेतों मेें खड़ी घास पशुओं के लिये नुकसानदायक है। बाढ़ प्रभावित गांवों में विभाग की ओर से पशुओं में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। साथ ही पशुपालकों को पानी से भीग चुकी घास को न खिलाने की भी अपील की है। अभी तक गांव सिकरोड़ी, बड़ेरा, गोहानी कलां, शाला, जाजपुर आदि गांवों में करीब ढाई हजार से अधिक पशुओं को वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा का छिड़काव किया
अजीतमल संवाद के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित गांवों को बीमारियों की चपेट में जाने से पहले दवा का छिड़काव कर रोकथाम में जुट गई है। पानी की नमी और तेज धूप से वायरल फीवर, खांसी, जुकाम आदि की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सीएचसी अजीतमल अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि सीएचसी की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहीं हैं। वहीं भरे हुए पानी में टैमीफॉस का छिड़काव किया जा रहा है। दस्त व बुखार की शिकायत को देखते हुये सीरप व दवाएं वितरित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री
अजीतमल संवाद के अनुसार अजीतमल कस्बा निवासी समाजसेवी सपा नेता सर्वेश बाबू गौतम ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर यादव एवं पूर्व विधायक प्रदीप यादव के साथ गांव असेवटा, असेवा, जुहीखा, नोरी, मई, अस्ता आदि बाढ़ पीड़ितों गांव में रहने वाले लोगों का हालचाल जाना तथा लंच पैकेट और राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर भोले सिंह गुर्जर, श्याम बाबू यादव, अजय पाल जाटव, सोनू त्यागी, रवि त्यागी, वीरेंद्र सिंह राजपूत, लाल सिंह दोहर, दीपू यादव, अजय यादव, पुष्पेंद्र यादव, इरशाद कुरैशी, ओमप्रकाश ओझा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed