{"_id":"60fb07508ebc3e582120f678","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp642006735","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की कमी से जूझ रही पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की कमी से जूझ रही पालिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नगर पालिका परिषद में तैनात दो अधिकारियों के एक साथ अन्यत्र जिलों में स्थानांतरण हो जाने तथा उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती न होने से पालिका प्रशासन अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। खास बात यह है कि श्रावण मास की 25 जुलाई से शुरुआत हो रही है। ऐसे में सफाई व्यवस्था पर तलवार लटकती दिखाई दे रही है।
नगर पालिका परिषद में सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मनोज निगोटिया व जेई जलकल के पद पर तैनात विकास चौहान का लगभग एक पखवारे पहले अन्यत्र जिले में स्थानांतरण हो गया था। जिस पर दोनों अधिकारियों ने औरैया से रिलीव होने के बाद नए जिले में चार्ज संभाल लिया है। ऐसे में पेयजलापूर्ति व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए अब पालिका प्रशासन के पास वर्तमान में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। जिससे इसकी कमान ईओ बलवीर सिंह के हाथों में आ गई है।
खास बात यह है कि श्रावण मास 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में शहर में साफ-सफाई व्यवस्था व जगह-जगह टूटी पड़ी पाइप लाइन व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पालिका प्रशासन को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में ईओ बलवीर सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर अभी तक किसी भी नए अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। इससे थोड़ी परेशानी हो रही है। फिर भी उनके स्तर से साफ-सफाई व पेयजलापूर्ति दुरुस्त रखने को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे आम जनता को कोई दिक्कत न हो।