फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

बाल सेवा योजना के तहत 19 बच्चों को दी गयी आर्थिक सहायता

Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 22एयूआरपी30- पात्रों को योजना के तहत लाभांवित करते जिलाधिकारी व मौजूद बिधूना विधायक प्रतिनिध? - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए जिले के 19 बच्चों के खाते में गुरुवार को चार-चार हजार रुपये पहुंच गए। अब हर महीने धनराशि बच्चों के खाते में जाएगी। धनराशि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत दी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ऑनलाइन योजना का शुभारंभ किया। सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में देखा गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ बच्चों को प्रति महीने रुपये देने के अलावा शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी। नाबालिग बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और बालकों को अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। कक्षा नौ और उससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को टैबलेट या लैपटॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा। लड़कियों को विवाह के समय 101000 रुपये दिए जाएंगे। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को 19 बच्चों को स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि योजना में अभी 19 बच्चे चयनित किए गए हैं। अगर किसी बच्चे के माता-पिता या माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु कोरोना महामारी से हुई है तो उसे भी लाभ दिया जाएगा। बिधूना विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों के खातों में पहुंचे रुपये
कीर्ति, रिया कुमारी, अंशिका, इशिका चतुर्वेदी, दीपिका, कनिका चतुर्वेदी, आदित्य, शिवा, सचिन यादव, अर्जुन सिंह, सचिन कुमार, आर्यन कुमार, अर्पित कुमार, अभि कुमार, मुस्कान गुप्ता, विशाल गुप्ता, मोहित यादव, अभय सिकरवार और अमन सिकरवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed