फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

झमाझम बारिश से सड़के, गलियां और बाजार जलमग्न

Fri, 18 Jun 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-18एयूआरपी-12- तेज बारिश के बाद बाजार की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : AURAIYA
औरैया। गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को हुई तेज बारिश से निजात दिलाया। सुबह आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल दिया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक घंटों मूसलाधार बरसात हुई। शहर में 12 बजे के करीब शुरू हुई बारिश डेढ़ बजे तक जारी रही। इससे सड़कें, गलियां और बाजार के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए। बारिश होने के बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। वहीं, सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं। गेहूं क्रय केंद्रों पर कुछ जगहों पर रखा गेहूं उठान न होने के कारण भीग गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 12 बजे से शुरू हुई बारिश से शहर के मोहल्ला पोरवाल कॉलोनी, संजय गेट, लेडीज मार्केट, गुड़मंडी, किराना बाजार, फूलमती मंदिर बाजार, सत्तेश्वर तकिया, बनारसीदास, गोविंद नगर और नरायनपुर में जलभराव हो गया। बाजारों में बारिश थमने के डेढ़ घंटे तक सड़कें पानी से भरी रहीं। जबकि मोहल्लों में देरशाम तक जलभराव रहने से लोग परेशान रहे। वहीं, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रुक कर कई बार हुई बारिश से खेत-खलिहान पानी से लबालब हो गए। मूंग, मक्का, उड़द की खेती किए व खलिहानों में कटी पड़ी फसल को लेकर किसानों के लिए मुसीबत बढ़ी लेकिन धान की रोपाई के लिए खेत में पानी पहुंचने से किसान खुश नजर आए।
विज्ञापन

घर, गली व कार्यालयों में भरा पानी
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक जोरदार बारिश के बाद जल निकासी की पोल खुल गई। सरकारी कार्यालयों, बाजार, घरों व गलियों में बारिश का पानी भर गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सर्विस लेन पर जल निकासी न होने से जलभराव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18.6 एमएम रिकार्ड की गई बारिश
शुक्रवार की दोपहर कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने 18.6 एमएम बारिश रिकार्ड की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार रात से लेकर शनिवार शाम बारिश के आसार है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed