{"_id":"60cb9a7d8ebc3ee58b062840","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp634828076","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर हुई बैठक में तैयार किया माइक्रो प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर हुई बैठक में तैयार किया माइक्रो प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। विकास खंड अजीतमल में टीकाकरण को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया।
गुरुवार को ब्लॉक अजीतमल में खंड विकास अधिकारी अश्वनी सोनकर की अध्यक्षता में टीकाकरण संबंधी बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राशन विभाग, आंगनबाड़ी आदि के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर न्याय पंचायत वार एक माइक्रो प्लान तैयार किया। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण कराने पर चर्चा की गई।
बीडीओ ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूहों, कोटेदारों एवं ग्राम पंचायत निगरानी समिति के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूक लोगों की एक टीम तैयार कर उनके द्वारा टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने का कार्य किए जाने की भी बात कही। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण के समय स्वास्थ्य टीम को आ रही समस्याओं के बारे में विशेष ध्यान देना है। बैठक में एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, एसडीआई अखिलेश कुमार सोनकर, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर, आशा, आपूर्ति निरीक्षक कृपा शंकर आदि रहे।
टीकाकरण शिविर ब्लॉक में आज
टीकाकरण कराए जाने को लेकर शुक्रवार 18 जून को खंड विकास कार्यालय पर कैंप का आयोजन होगा। बीडीओ अश्वनी सोनकर शुक्रवार को ब्लॉक में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे सभी नव निर्वाचित प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्र के 25-25 लोगों को साथ लेकर आने और उनका टीकाकरण कराए जाने की अपील की है।