{"_id":"60cb99cc8ebc3e356970f041","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6348271140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिला पंचायत समेत 43 लोगों को अवैध कब्जे की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिला पंचायत समेत 43 लोगों को अवैध कब्जे की नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज(औरैया)। रुरुगंज मोड़ पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बने मकान को खाली कराए जाने के लिए गुरुवार शाम को सपा जिला पंचायत सदस्य समेत 43 गृहस्वामियों को नोटिस थमाया गया है। जिन घरों में लोग नहीं मिले वहां विभाग के लोगों ने घर के बाहर नोटिस चस्पा किया है। इसके बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
अछल्दा-बिधूना मार्ग पर रुरुगंज मोड़ स्थित बने घरों की बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने पैमाइश की थी। जिसमें पचास से अधिक घर, दुकानें लोक निर्माण की जमीन पर बने पाए गए। यह ओडीआर श्रेणी के मार्ग की जगह है। उन्होंने कब्जा किए हुए लोगों से कहा कि यदि आपने डीएम की लिखित अनुमति लेकर निर्माण किया है तो नोटिस चस्पा होने के तीन दिन के अंदर विभाग के समक्ष प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में छह दिन के अंदर अवैध निर्माण स्वयं हटा लें। ऐसा न करने पर विभाग की ओर से कब्जा की गई सरकारी जगह पर बने अतिक्रमण को ढहा दिया जाएगा। इस अवैध निर्माण को लेकर चस्पा किए जा रहे नोटिस की श्रेणी में सपा जिला पंचायत सदस्य अबनेश भी शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश अग्निहोत्री ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 43 लोगों को नोटिस दिया गया है।