{"_id":"60cb991a8ebc3e6710708094","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp634826737","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र में 14 जून को हुई सब्जी विक्रेता की हत्या में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। उनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दराती और एक बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेजा है।
14 जून की सुबह लगभग पांच बजे लखनपुर हाईवे के पास सब्जी विक्रेता सुखपाल निवासी अंतौल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने मृतक का गला रेतने के साथ गुप्तांग काट दिया था। पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर इसी दिन पत्नी संतोषी और उसकी बहन को हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि संतोषी अपनी बहन के मोबाइल से नोएडा में रह रहे प्रेमी रवि से चोरी-छिपे बात करती थी। इसकी जानकारी होने पर पति सुखलाल ने उसका सिम तोड़ दिया था। इसकी जानकारी संतोषी ने प्रेमी को दी और दोनों ने मिल कर हत्या की साजिश रच डाली। घटना वाले दिन प्रेमी रवि अपने साथी के साथ बाइक से अयाना आया। यहां पर रात में दोनों सुखलाल के घर से निकलने का इंतजार करते रहे। जैसे ही सुखलाल मोपेड से लखनपुर हाईवे के पास आया, दोनों ने उसकी गला रेतने के साथ गुप्तांग काट कर हत्या कर दी।
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि संतोषी के बयान और काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी ऊंची दनकौर जिला गौतमबुद्ध (नोएडा) को गिरफ्तार किया है। रवि ने पुलिस को बताया कि हत्या के दौरान उसका साथी नितिन भाटी पुत्र स्व. देवेंद्र भाटी निवासी गांव आजमपुर गढ़ी बिलासपुर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर भी साथ में था। पुलिस ने संतोषी और रवि को जेल भेज दिया है। नितिन की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।